मुझे तेरे प्यार की बस, एक नजर चाहिए,
जिंदगी नहीं मुझे तेरे संग, कुछ पल जीने की उमर चाहिए।।
प्यार इतना करो मुझको,एक पल भी फुरसत ना हो,
रह लूंगी एक पेड़ की शाखा पर, बस मुझको तुम संग बसर चाहिए।।
जी भर कर देखूं तुम्हे मै, पलके भी न झपकने दू ,
जीने के लिए बस एक बिस्तर तुम संग,
मरने के लिए तुम संग कबर चाहिए।।
सात जन्मों का वादा ना कर,
मुझे तुम संग जन्मों जन्मों का सफर चाहिए,
एक पल भी विरहा ना हो हम,
मुझे बिल्कुल तुम सा हमसफर चाहिए।।
दो पल की याद पल भर का प्यार नहीं,
मुझे तू बस हर पहर चाहिए,
एक शहर प्यार का तुम संग,
मुझे तुमसे कुछ कदर चाहिए।।
❤️❤️प्रवीन सिमरन❤️❤️
0 Comments: