तेरे सिवा मिरे दिल में,आबाद कोई भी भी नहीं,
तेरे बिना मुझे कुछ भी, याद कोई भी नहीं
सांसों में है, आंखों में तू, बाकी मुझे याद कोई भी नहीं.......
तेरी बातें नशीली रातें, उन रातों में प्यार तेरा,
सब कुछ तू ही तो है, मेरा तेरे बाद कोई भी नहीं.......2
ना था कोई पहले तुमसे,मेरा तेरे बाद कोई भी नहीं....
बीत जाएगा ये सफर, ढल जाएगी जवानी इक दिन,
हो जाएंगे जुदा कभी तो, आबाद कोई भी नहीं
हर पल इंतजार में है तेरे, यहां कुछ, आबाद कोई भी नहीं
गलत नहीं हूं जुदा हूं तुमसे,परेशान हूं आबाद हूं तुमसे,
लड़ो, झगड़ों, कहो कुछ भी पर,दुनिया में बेस्वाद कोई भी नहीं
ना था कोई पहले तुमसे, मेरा तेरे बाद कोई भी नहीं
ये जो सर्द रातें है ना,ये जो दर्द रातें है ना,
जब तुम थे पास बाहों में,उन रातों सी इनमें बात कोई भी नहीं
ना था कोई पहले तुमसे,मेरा तेरे बाद कोई भी नहीं
💗प्रवीन सिमरन💗
0 Comments: